फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gold and silver jewellery, along with cash worth five lakh rupees, were stolen.

Mathura News: पांच लाख की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery, along with cash worth five lakh rupees, were stolen.
कोसीकलां। गोपाल बाग स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में चोरों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान के घर से 10 दिन के अंतराल में दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया। चोर पांच लाख की नगदी और सोने-चांदी के गहने ले गए।
विज्ञापन

आरपीएफ में तैनात चंद्रभान गौतम उर्फ चतुर्भुज इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। देर रात चोर उनके मकान में घुसे और ऊपर के कमरे से करीब 5 लाख रुपये तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार की महिला मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चतुर्भुज ने बताया लड़की की शादी के लिए पांच लाख रुपये लाकर रखे थी। चोर रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। अलमारी और संदूक के लॉकर टूटे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने 10 दिन पहले भी उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed