फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   god, jagannath, rathyatra, decorated, rath, vrindavan, mathura

सज गया भगवान जगन्नाथ का रथ, आज सवारी पर निकलेंगे ठाकुर जी

Mon, 22 Jun 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
god, jagannath, rathyatra, decorated, rath, vrindavan, mathura
वृंदावन में भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के लि रथ की सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा/वृंदावन। बहन सुभद्रा, बड़े भाई बलभद्र के साथ मंगलवार को रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ दर्शन देंगे। इसकी तैयारी वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूरी कर ली गई हैं। दोनों की मंदिरों में रथ तैयार किया गया। कोरोना महामारी के दृष्टिगत इस बार भगवान जगन्नाथ की यात्रा नगर भ्रमण यात्रा के स्थान पर मंदिर परिसर में ही निकाली जाएगी।
विज्ञापन

परंपरागत रूप से वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर और श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में विराजमान भगवान जगन्नाथ, उनके अग्रज बलभद्र व बहन सुभद्रा परंपरागत स्नान यात्रा के उपरांत ज्वरग्रस्त होकर एकांतवास में हैं। यह एकांतवास 23 जून को पूर्ण होगा। इस दिन शाम 6 बजे सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र के साथ निकलेंगे। रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसकी तैयारियां दोनों मंदिरों में कर ली गई हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रथयात्रा में भक्त मंडलियां और गौड़ीय संप्रदाय के भक्तों के साथ संत शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्यगण डॉ. चंद्रभान गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ. विनोद बनर्जी व संयुक्त मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव के साथ संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed