{"_id":"5936bec94f1c1b811c9c8a18","slug":"gla-university-start-e-news-letter-ping","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए विश्वविद्यालय में ई-न्यूज लेटर ‘पिंग‘ की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएलए विश्वविद्यालय में ई-न्यूज लेटर ‘पिंग‘ की शुरूआत
amarujala.com- Submitted by: मनीष कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज विश्वविद्यालय में क्या हुआ ? जो हुआ उसमें छात्रों की बौद्धिक योग्यता बढ़ाने के लिए किसने ज्ञान बांटा और कितने छात्र शामिल हुए ? विश्वविद्यालय में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम तथा संगोष्ठियों की जानकारी छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और एप्लीकेशन विभाग के अंतर्गत ई-न्यूज लेटर ‘‘पिंग‘‘ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इससे छात्रों को अपनी बौद्धिक योग्यता को प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे ही बल्कि अभिभावकों को भी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी हासिल होगी। ‘पिंग‘ के एडिटर और विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निखिल गोविल ने इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें चुने जाने पर जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन तंत्र का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
‘पिंग‘ के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक द्विमासिक न्यूज लेटर है, जिसको हर दो महीने के अंतराल पर जीएलए से जुडे़ छात्रों, अभिभावकों, पुरातन छात्रों, शिक्षकों और सदस्यों को ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा। इस न्यूज लेटर का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर इंजीनियरिंग एप्लीकेशंस विभाग के अंतर्गत घटित होने वाले सभी कार्यक्रमों, प्रदर्शनी कार्यशालाओं, संगोष्ठियों आदि का विवरण देना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेकर अधिक मात्रा में छात्र तथा शिक्षकगण इस न्यूज लेटर का लाभ उठाकर अपनी बौद्धिक योग्यता को प्रदर्शित कर पायेंगे। विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष ने एक लिंक के माध्यम से ‘पिंग‘ को लॉच किया।
उन्होंने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि न्यूज लेटर में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए तभी इस बहुउद्देशीय लेटर को सफल प्रयोग में लाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने ‘पिंग‘ की एडिटोरियल टीम को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग अथवा संस्थान का न्यूज लैटर उस संस्थान की गतिविधियों का दर्पण होता है। इसके माध्यम से उसकी अंतदृष्टि का भान होता है।
आज के इस प्रतियोगितावादी दौर में छात्रों,अभिभावकों तथा अल्यूमिनाई छात्रों और अध्यापकों के लिए न्यूज लेटर के माध्यम से घटित होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी हासिल करनी जरूरी है।इस मौके पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रो. सोमेश धमीजा, प्रो. विकास त्रिपाठी, प्रो. पियूष सिंघल, डॉ दिवाकर भारद्वाज, डाॅ विकास शर्मा, अंजनी कुमार राय, रोहित अग्रवाल, सौरभ गोयल आदि उपस्थित रहे।