फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA University: introduce the 'Energy System' course in B.Tech-M.Tech, get employment Opportunities

GLA University: B.Tech और M.Tech में ‘इनर्जी सिस्टम‘ कोर्स की शुरुआत, रोजगार के मिलेंगे अवसर

Thu, 08 Jun 2017 09:42 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा Updated Thu, 08 Jun 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
GLA University: introduce the 'Energy System' course in B.Tech-M.Tech, get employment Opportunities

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को अक्षय ऊर्जा प्रणाली और घटकों में डिजायन हेतु इंजीनियरिंग कौशल के साथ-साथ मानव शक्ति की जरूरत है, इसे पूरा करने के जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के एमटेक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग नए शैक्षिक सत्र से ‘इनर्जी सिस्टम‘ पाठ्यक्रम की शुरुआत कर रहा है।

विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन एण्ड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से एमटेक कराता है। सभी ब्रांचों हेतु प्रवेश शुरू हो चुके हैं। प्रवेश के लिए छात्रों की अच्छी तादाद को देखते हुए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग नए शैक्षिक सत्र से ‘इनर्जी सिस्टम‘ कोर्स शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने कहा कि 21वीं सदी में अक्षय ऊर्जा इंजीनियरिंग और प्रोद्योगिकी का सबसे महत्वपूर्ण आवेदन क्षेत्र है। आज के समय में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है। अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए युवाओं को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में उतरने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पाठ्यक्रम को उस क्षेत्र में गुणवत्ता सीखने के लिए प्रारंभ किया गया है। यह पाठ्यक्रम ग्रेजुएट और पोस्ट गे्रजुएट दोनों स्तरों के लिए है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी संजय कुमार मौर्या ने बताया कि अच्छे छात्रों को एमटेक हेतु बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने आकर्षक स्कॉलरशिप व्यवस्था रखी है, जिसमें गेट पास छात्रों को 1 लाख 33 हजार तथा अन्य छात्रों के लिए 1 लाख 5000 रूपये की स्कॉलरशिप व्यवस्था की गई है।


उन्होंने बताया कि एमटेक ‘इनर्जी सिस्टम‘ पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बीटेक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस, मेकेनिकल इंजीनियरिंग एवं एमएससी फिजिक्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed