फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA: Meritorious students shine at the 14th Convocation.

जीएलए : 14वें दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
GLA: Meritorious students shine at the 14th Convocation.
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह बुधवार को गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। विभिन्न संकायों के 5548 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। इनमें 69 विद्यार्थी पीएचडी के शामिल रहे। 24 छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा (आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर) और सिप्ला हेल्थ लिमिटेड के सीईओ शिवम पुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एचसी वर्मा और शिवम पुरी को मानद डॉक्टरेट (डी लिट्) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने कहा कि भारत तकनीकी क्रांति के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। युवा ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। बताया कि जीएलए को दूसरी बार नेक ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024-25 में 2500 से अधिक छात्रों को 500 कंपनियों में रोजगार, 2452 रिसर्च पेपर, 148 पेटेंट पब्लिश और 20 ग्रांट हुए हैं। कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर नीरज अग्रवाल, डाॅ. विवेक अग्रवाल, जीएलए के सीओई डाॅ. अतुल बंसल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रो आशीष शर्मा, राजेश गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








भारत नवाचार के स्वर्णिम युग में, युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें:पंकज चौधरी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारत आज तकनीकी क्रांति और नवाचार के स्वर्णिम दौर में है। जहां युवाओं के लिए अपार अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 5 जी और आने वाली 6 जी तकनीक में भारत विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। स्टार्टअप सेक्टर में देश 1.6 लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ अग्रणी राष्ट्रों में शामिल है। मंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी डिजिटल नेटिव है। जो तकनीक के साथ पली-बढ़ी है। ऐसे में भारत के पास तकनीकी नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनने का बड़ा अवसर है। जीएलए की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान कौशल, नवाचार, शोध, उद्योग सहभागिता और स्टार्टअप संस्कृति के साथ भविष्य उन्मुख शिक्षा दे रहा है। यह संस्थान विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।




युवा भारत की परिवर्तन यात्रा के सिपहसालार: प्रो. वर्मा


समारोह में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि जीएलए के छात्र गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण लेकर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। विश्वविद्यालय की स्टार्टअप संस्कृति, शोध, नवाचार और कौशल विकास को उन्होंने सराहनीय बताया।
प्रो. वर्मा ने कहा कि अंतरिक्ष, विज्ञान, तकनीक और अर्थव्यवस्था में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। आने वाला दशक देश को विश्व शक्ति बनाने का निर्णायक समय होगा। इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे अपने कौशल और विचारों से राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। एआई युग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है जो क्रिटिकल थिंकिंग, नवाचार तथा मौलिक समाधानों की क्षमता विकसित करेंगे। तकनीक का उपयोग तभी सार्थक है जब वह मानवता और समाज के हित में हो।



उभरती अर्थव्यवस्था युवाओं के लिए बड़ा अवसर: शिवम पुरी





सिप्ला हेल्थ लिमिटेड के सीईओ शिवम पुरी ने युवा पीढ़ी को भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत इतिहास के सबसे सुनहरे दौर में कदम रख रहा है। जहां करियर निर्माण की संभावनाएं असीमित हैं। पुरी ने कहा कि भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगले दशक में 8 से 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। दुनिया भारत की आर्थिक तरक्की, स्टार्टअप इकोसिस्टम, लोकतांत्रिक स्थिरता और बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से प्रभावित है। उन्होंने विनम्रता, ईमानदारी और व्यवहारिकता को कॉर्पोरेट सफलता की असली कुंजी बताया। जबकि अहंकार और अतिविश्वास को करियर का सबसे बड़ा खतरा कहा उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी क्षमता, दृष्टिकोण और मेहनत के बल पर इस बदलते भारत का नेतृत्व करें और नए शिखर स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed