{"_id":"593962fd4f1c1b901c9ca47a","slug":"gla-got-the-candidacy-state-accreditation-from-iacbe","type":"story","status":"publish","title_hn":"IACBE से GLA को प्रत्यायन हेतु कैंडीडेसी स्टेट्स प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IACBE से GLA को प्रत्यायन हेतु कैंडीडेसी स्टेट्स प्राप्त
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
आईएसीबीई के अध्यक्ष डेनिस गैश को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्टशील शैक्षिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के उत्तम परिणामों के लिए जीएलए विश्वविद्यालय,मथुरा (उ.प्र.) हमेशा से ही उभरता सितारा रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए अमेरिका की एक प्रसिद्ध संस्था (आईएसीबीई) ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक संबंधी सूचनाओं को एकत्रित कर विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट को प्रत्यायन हेतु कैंडीडेसी स्टेट्स प्रदान किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि अमेरिका की प्रसिद्ध संस्था इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन काउंसिल फॉर बिजनेस एजूकेशन (आईएसीबीई) एक ऐसी संस्था है, जो विश्व के श्रेष्ठ बिजनेस इंस्टीट्यूशंस को उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को उनके शैक्षणिक संसाधनों के बजाय उनके द्वारा उत्पन्न परिणामों को देखते हुए बिजनेस इंस्टीट्यूशंस का एक्रीडिटेशन (मान्यता) प्रदान करती है।
विज्ञापन
ये संस्था किसी भी अकादमिक बिजनेस संस्था के सभी स्तरों पर सम्पूर्ण प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की लर्निंग और उसके ऑपरेशनल आउटकम को मापती है। दूसरे शब्दों में कहें वह अकादमिक गुणवत्ता को शैक्षणिक प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थियों को दी गई शिक्षा के परिणाम को ज्यादा महत्त्व देती है, न कि किसी किस्म के अन्य सुविधाओं को। यानि शिक्षा के उपरांत विद्यार्थी में क्या एच्छिक बदलाव आया इसको मापकर मान्यता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईएसीबीई ने जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) के सम्पूर्ण प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एमबीए, बीबीए, बीबीए फैमिली बिजनेस, बीबीए ऑनर्स तथा बी.कॉम संस्थान के विद्यार्थियों के शैक्षणिक संम्बन्धी सभी गतिविधियों और ऑपरेशन्स को विभिन्न पैमानों पर मापा और उनके स्तर को देखते हुए जीएलए को प्रत्यायन हेतु कैंडीडेसी स्टेट्स प्रदान किया है। आईएसीबीई जैसी संस्था से संबद्धता विद्यार्थियों को इस बात का आश्वासन देती है कि वह मैनेजमेन्ट संस्थान जो इसके सदस्य हैं। वह बिजनेस मैनेजमेन्ट के क्षेत्र में विश्वस्तरीय मानकों का पालन कर रहे हैं।
आईएसीबीई का 7 वां मान्यता प्राप्त जीएलए
आईएसीबीई ने भारत भर में अब तक 6 संस्थानों को मान्यता दी है। जीएलए भारत का 7वां विश्वविद्यालय है जिसे आईएसीबीए ने उत्कृष्टशील शैक्षिक गुणवत्ता के आधार मान्यता हेतु यह स्टेट्स प्रदान किया गया है। वैसे तो आईएसीबीई अब तक 28 देषों के 1500 बिजनेस स्कूलों को मान्यता प्रदान कर चुका है।निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी 2017 को आईएसीबीई के अध्यक्ष डेनिस गैश ने जीएलए का भ्रमण कर यहां खूबियों को जाना और अपनी रिपोर्ट बोर्ड कमिश्नर को सौंपी।
22-23 अप्रैल को हुई बैठक में बोर्ड ऑफ कमिश्नर ने निर्धारित किया कि जीएलए इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने एक उचित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली विकसित की है और एक मान्यता हेतु कैंडीडेसी स्टेट्स प्रदान किया।