{"_id":"5936d0154f1c1b841c9c8a76","slug":"gla-awarded-best-private-university-of-the-year-by-assocham","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए 'बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ द इयर' से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएलए 'बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ द इयर' से सम्मानित
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
जीएलए, एसोचैम
दिन-प्रतिदिन अपनी शिक्षा गुणवत्ता की मिसाल पेश कर रहा जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के नाम एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। एसोचैम ने जीएलए विश्वविद्यालय को 'बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ द इयर (नार्थ)' अवार्ड से सम्मानित किया है। रांची में आयोजित एसोचैम के 'एक्सलेंस इन एजुकेशन' पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा को छात्रों की गुणवत्ता तथा रोजगार के अवसर आदि के जांच एवं निष्पादन के आधार पर 'बेस्ट प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ द इयर (नार्थ)' का सम्मान मिला। समारोह में मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सरयू राय थे।
विज्ञापन
सेमिनार में उपस्थित हुए प्रतिकुलपति प्रो ए एम अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत दावेदारों के बीच यह सम्मान प्राप्त करना एक बडे़ सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय ने उच्च और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों को पीछे छोड़कर ऊंचे पायदानों को छूआ है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता केवल शिक्षा से नहीं हो सकती। इसके कई आयाम होते हैं। शिक्षा के साथ-साथ पात्रता भी जरूरी है। सिर्फ एक्सलेंस से ही सुखी नहीं हो सकते हैं। हमें इसके लिए पात्र भी बनना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
क्या है एसोचैम
एसोचैम एक प्रतिश्ठित संस्थान है। जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार एवं छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नये उभरते विश्वविद्यालयों के शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, संकाय सदस्यों की क्रेडेंशियल, अनुसंधान एवं विकास, नवपरिवर्तन, छात्रों की गुणवत्ता तथा छात्रों के रोजगार के अवसर आदि के जांच एवं निष्पादन के आधार पर नये विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन निश्चित करना है।
विज्ञापन