फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Give us back our Sindh: Kishore Israni

हमको हमारा सिंध लौटा दो: किशोर इसरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Give us back our Sindh: Kishore Israni
मथुरा। दादा-दादी जहां रहते थे। पापा हमारे जहां खेलते थे, सनातन सभ्यता जहां से निकली और पनपी। वह सिंध हमारा लौटा दो। भारत-पाकिस्तान गतिरोध के बाद सिंधी समाज ने सिंध वापस लौटेन की मांग की है।
विज्ञापन


विभाजन का दंश झेल चुके सिंधी समाज के लेखक व विचारक किशोर इसरानी ने कहा कि सिंधी समाज ने अपने ही देश में शरणार्थी होने का दंश झेला था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सिंध भारत की प्राचीन सभ्यता का सबूत है। यह स्वतंत्रता के बदले विभाजन की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद सिंधी समाज के लोग अपने ही देश में बेगाने हो गए। इनका जन्म अखंडभारत के सिंध में हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत दुख होता है जब अपने बड़ों से उनके उजड़ने की कहानी सुनते हैं। अब तो हम भारत सरकार से यही मांग करते हैं कि कश्मीर के साथ ही हमारा सिंध हमको लौटा दो। वहीं सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने ऑपरेशन सिंदूर में देश के जवानों के शौर्य को सलाम किया। लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed