{"_id":"6823a0353ffdc20d5507dbae","slug":"girls-dominated-gauri-garg-and-tarun-became-district-toppers-mathura-news-c-369-1-sagr1038-129488-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2025: मथुरा में बेटियों का रहा दबदबा, गौरी गर्ग और तरुण बने जिला टॉपर; इतने प्रतिशत अंक किए हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2025: मथुरा में बेटियों का रहा दबदबा, गौरी गर्ग और तरुण बने जिला टॉपर; इतने प्रतिशत अंक किए हासिल
Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
सार
मथुरा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा गौरी गर्ग और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के छात्र तरुण ने संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मथुरा। उछलकर खुशी मनातीं रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल की छात्राएं।
- फोटो : mathura
विस्तार
सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। मथुरा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा गौरी गर्ग और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के छात्र तरुण ने संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.53 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
वहीं हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा गीतिका अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर भी इसी विद्यालय की छात्रा वृंदा मंजरी और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा की छात्रा काकुल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप थ्री में इन्हीं दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप थ्री में शामिल पांच विद्यार्थियों में चार छात्राएं शामिल रहीं। ऐसे में यहां भी बेटियों का ही दबदबा रहा। सभी टॉपर्स ने अपने-अपने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों व छात्रों के साथ जीत की खुशी साझा की। शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
लंबे समय से छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार था। मथुरा के 126 स्कूलों में कुल 12949 छात्र-छात्राएं 12वीं में पंजीकृत थे। 10187 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 8305 परीक्षार्थी पास हुए और 1882 फेल हो गए। परीक्षा परिणाम 81.53 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के चेहरे खिले हुए नजर आए। इसके साथ अब आगे की राह तय करने की तैयारी भी छात्राओं ने शुरू कर दी है। वहीं विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं पहले ही दिल्ली, कोटा, प्रयागराज समेत अन्य शहरों में चले गए थे।
छात्रों से अधिक रहा छात्राओं का परीक्षा परिणाम
12वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से अधिक रहा। परीक्षा देने वाली 4101 छात्राओं में कुल 88.4 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं परीक्षा देने वाले 6086 छात्रों में 76.8 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हुए।
12वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से अधिक रहा। परीक्षा देने वाली 4101 छात्राओं में कुल 88.4 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं परीक्षा देने वाले 6086 छात्रों में 76.8 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हुए।