फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl who want to go back home

पहले नासमझी में घर छोड़ा, अब पछतावा

Thu, 10 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 10 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
girl who want to go back home
किशोर मन के निर्णय से परिवार की बंदिशें तोड़ घर छोड़ने वाली सपना को आखिर परिवार की अहमियत समझ आ गई। करीब डेढ़ साल तक औरों के साथ मिले अनुभव ने उसे सब कुछ दिया पर अपनों की कमी हमेशा खली। इसलिए कभी पढ़ाई में अव्वल रही छात्रा अब घर लौटना चाहती है। पुलिस ने उसकी आपबीती सुन परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


 उत्तराखंड हल्द्वानी के लालकुंआ की रहने वाली सपना सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में उसने हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह पढ़ने में हमेशा अव्वल रही लेकिन पेपर मिल में कार्यरत पिता हुकुम सिंह और बड़े भाई की बंदिशें उसे बुरी लगतीं थीं। सपना के अनुसार परिवार को उसका जींस पहनना, बाल खुले रखना और सहेलियों के साथ घूमना अच्छा नहीं लगता था। हालांकि, मां किलादेवी उसका पक्ष रखतीं थीं लेकिन पिता और बड़े भाई के आगे उनका भी बस नहीं चलता था। कई बार तो वे सपना को पीटते भी थे।
विज्ञापन


सपना ने यह सब सहन तो किया लेकिन किशोर मन में गुस्सा पनप रहा था। इसी के चलते वर्ष 2014 में पिता और भाइयों से झगड़े के बाद वह चुपचाप घर से चली आई। सपना ने बताया कि हल्द्वानी से वह बरेली पहुंची। यहां उसकी मुलाकात एक मुस्लिम महिला साहिमा से हुई। उसने सपना को आसरा दिया। साहिमा के पति की कपड़ों की दुकान थी और उनका 13 वर्षीय बेटा इबाद हॉस्टल रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना ने बताया कि वैसे साहिमा आंटी उसका बेहद ख्याल रखतीं थीं, लेकिन नौकरानी के न आने पर घर की सफाई और बर्तन आदि भी साफ करातीं। इसलिए वह बरेली में रही तो लेकिन कुछ दिन बाद ही परिवार याद आने लगी। कई दिन हो जाने और पिता-भाई के डर से वह संपर्क की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सपना का कहना है कि बीते दिनों साहिमा आंटी उसे वृंदावन के स्कूल में दाखिला कराने और घूमने की कहकर वृंदावन छोड़ र्गइं।

इसके बाद वह यहां आश्रय सदन में आ गई। आश्रय सदन के कर्मचारियों ने पुलिस को सपना के बारे में बताया। इस पर पुलिस ने उससे सारी जानकारी ली। इस दौरान सपना ने बताया कि वह अब घर जाना चाहती है। अब जैसा उसके भाई और पिता कहेंगे, वह वैसा ही करेगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सपना के पिता को सूचना दे दी गई है। वह गुरुवार को वृंदावन के लिए रवाना हो गए थे।


अंधविश्वास रास नहीं आया
सपना ने बताया कि दो साल पहले उसके परिवारीजन उसके ऊपर भूत का साया होने की बात कहते हुए महिला तांत्रिक को घर ले आए थे। कई दिन तक पूजा और तंत्र विद्या चली। उसे यह अंधविश्वास भी रास नहीं आया। तभी उसने घर छोड़ने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed