फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girl jumps from second floor in front of family, serious

Mathura News: परिजन के सामने दूसरी मंजिल से कूद युवती, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl jumps from second floor in front of family, serious
रिफाइनरी (मथुरा)। रिफाइनरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार रात घरेलू विवाद में एक युवती दो मंजिल से कूद गई। नीचे गिरते ही हुई धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, युवती के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है। हालांकि प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर निवासी युवती अपने मां-बाप के साथ रिफाइनरी के एक कॉलोनी में दरोगा के मकान में किराये पर रहती है। उसी कॉलोनी में युवती के बुआ-फूफा भी रहते हैं। सूत्रों के अनुसार युवती का धौलपुर के एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजन प्रेम-प्रसंग का विरोध करते हैं। सोमवार को इसी बात को लेकर युवती का परिजन से विवाद हो गया। इसी दौरान सोमवार रात करीब 9:30 बजे मकान के दूसरी मंजिल से खिड़की से नीचे कूद गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। घर पर मौजूद परिजन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है। युवती के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed