फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girl jumps from car under suspicious circumstances, dies, accused of gang rape

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में कार से कूदी युवती की मौत, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girl jumps from car under suspicious circumstances, dies, accused of gang rape
मथुरा। वृंदावन इलाके की एक युवती अपने दोस्तों संग फरीदाबाद जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में कार से कूद गई। घायल युवती की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने दो नामजदों पर बेटी संग सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की वारदात का आरोप लगाया। पुलिस ने दो युवकों पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण सड़क हादसे में आई चोटों का बताया गया है।
विज्ञापन


वृंदावन थाना क्षेत्र के गौरा नगर इलाके की 20 साल की युवती क्षेत्र के ही एक ब्यूटी पार्लर में हेयर स्टाइलिस्ट का काम करती थी। युवती के पिता के अनुसार चार अक्तूबर को बेटी की एक सहेली घर आई। दोनों शहर के अशोक नगर इलाके की एक सहेली की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकलीं। बेटी देर रात तक घर नहीं लौटी। पांच अक्तूबर की सुबह फरीदाबाद के एक अस्पताल से फोन आने पर बेटी के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। परिवार वाले फरीदाबाद पहुंचे। वहां से बेटी को मथुरा के एक अस्पताल में लेकर आए। यहां सोमवार रात मौत हो गई। बेटी की सहेली ने बताया कि वह गोपाल और सूरज नाम के दो युवकों संग फरीदाबाद गई थी। गोपाल पड़ोस में रहता है। आरोप है कि इन दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की है।
विज्ञापन



जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पलटी कहानी
सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृत युवती व उसके साथ काम करने वाली दो सहेलियों ने प्लान बनाया था कि वह अपने तीन पुरुष मित्रों के साथ चार अक्तूबर की रात फरीदाबाद में जाकर पब में पार्टी करेंगी। इसी क्रम में युवती अपने घर से निकली थी। उसके साथ दोनों सहेलिया और दो पुरुष मित्र भी थे। रास्ते में दोनों सहेलियों के घर से फोन आने पर वे लौट गईं। रास्ते में युवती ने अपने फरीदाबाद निवासी दोस्त को फोन किया, जिसने गुरुग्राम में होने की बात कहते हुए आने से मना कर दिया। इधर, युवती, सूरज और गोपाल ने शराब भी पी रखी थी। फरीदाबाद के युवक द्वारा आने से मना करने पर सूरज, जो कि कार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गाड़ी को मथुरा की ओर घुमा लिया। कोसीकलां-छाता के बीच में युवती ने नशे की हालत में चलती कार से छलांग लगा दी। इसी दौरान पास से गुजरे अन्य वाहन ने उसे कुचल दिया। सूरज-गोपाल उसे फरीदाबाद के अस्पताल ले गए। युवती के साथ गैंगरेप की पुष्टि न तो मेडिकल रिपोर्ट में हुई है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में। मौत का कारण भी सड़क हादसे में आईं चोटों को बताया गया है। सीओ के अनुसार युवती के पिता ने सामूहकि दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर दी है। फिहला आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथ्यों के आधार पर विवेचना करते हुए मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed