{"_id":"65f9ec66985810267b0e67b4","slug":"girl-hanged-under-suspicious-circumstances-dies-mathura-news-c-369-1-mt11005-110651-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी युवती, मौत
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान में परिवार के साथ किराए के मकान में रहने वाली युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया।
मनोरमा (21) पुत्री अरब सिंह निवासी नगला मनी, जसराना, फिरोजाबाद मां के साथ नगला चंद्रभान, हाईवे में किराए के मकान में रहती थी। अरब सिंह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार रात को मनोरमा कमरे में गई और दरवाजा बंद कर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई।
परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर परिजनों ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर बेटी का शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। सीओ श्वेता वर्मा के अनुसार आत्महत्या के संबंध में परिजन कुछ भी जानकारी होने से मना कर रहे हैं। मामले में पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है।