{"_id":"68add6751d407789880b70a9","slug":"girl-from-haryana-reached-vrindavan-in-search-of-radharani-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं अब वापस नहीं आऊंगी...', व्हाट्सएप मैसेज ने उड़ा दिए परिजनों के होश, हरियाणा की युवती इसलिए आई वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं अब वापस नहीं आऊंगी...', व्हाट्सएप मैसेज ने उड़ा दिए परिजनों के होश, हरियाणा की युवती इसलिए आई वृंदावन
Tue, 26 Aug 2025 09:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:15 PM IST
सार
हरियाणा की युवती ने राधारानी की तलाश में घर छोड़ दिया। पिता मोबाइल से संदेश भेजकर कहा कि मैं अब वापस नहीं आऊंगी। कहा कि वह राधारानी को पाने की इच्छा से वृंदावन आई है।
विज्ञापन
girl (demo pic)
- फोटो : freepik
विस्तार
हरियाणा के पानीपत निवासी एक 19 वर्षीय युवती सोमवार सुबह अचानक घर से बिना बताए राधारानी की तलाश में वृंदावन पहुंच गई। युवती ने घर छोड़ने के बाद अपने पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर सूचित किया कि उसने कोई गलत कदम नहीं उठाया है और वह अब वापस नहीं लौटेगी।
विज्ञापन
युवती ने अपने संदेश में लिखा कि वह राधारानी को पाने की इच्छा से वृंदावन आई है और अब उसका घर लौटने का कोई इरादा नहीं है। युवती के पिता ने बताया कि परिवार में भक्तिभाव का वातावरण है। बेटी भी बचपन से ही भक्ति से जुड़ी हुई है, लेकिन इस तरह बिना बताए चले जाना सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता द्वारा बेटी का संदेश मिलने के बाद पानीपत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद परिवारीजन तुरंत वृंदावन पहुंचे और स्थानीय आश्रमों व मंदिरों में तलाश शुरू की। कई स्थानों पर प्रयास के बाद वे वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से सहयोग की अपील की। पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें-UP: प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला
ये भी पढ़ें-UP: प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी नाबालिग, छोटे भाई ने देख लिया; युवक ने दबाया मुंह और बहन ने घोंट दिया गला