फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giriraj Darshan was flooded with faith

दिवाली पर गिरिराज दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Darshan was flooded with faith
गोवर्धन। दिवाली पर शाम को गिरिराज दर्शन के लिए गोवर्धन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मानसी गंगा पर दीपदान किया। दानघाटी मंदिर में दर्शन कर गिरिराज परिक्रमा लगाई। भीड़ के दबाव को देख प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ने गोवर्धन पहुंच कर सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ, इंस्पेक्टर ट्रैफिक प्वॉइंट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए।
विज्ञापन

आस्था के सैलाब से गिरिराज तलहटी के 21 किमी परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई। तलहटी गिरिराज महाराज के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। सूर्य ग्रहण के चलते दिवाली की संध्या को ही श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच गए। दिवाली की संध्या को 1 लाख से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराज दर्शन कर परिक्रमा लगाई। भीड़ के दबाव से गोवर्धन-बरसाना मार्ग, डीग-गोवर्धन पर जाम के हालात बन गए। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराई। सौंख रोड पर इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह व प्रेम नारायण शर्मा ने ट्रैफिक डायवर्जन कराया। जंगलेश्वर आश्रम के महंत दीनबंधु शास्त्री ने बताया कि सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी। दिवाली पर गोवर्धन के प्रमुख मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। प्राचीन मुकुट मुखारविंद मंदिर पर जलती रोशनी की मानसी गंगा के पानी में दिखाई देती परछाईं मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही थीं। दानघाटी मंदिर रोशनी से जगमग नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed