{"_id":"3c01369326bbfefc2c8d5b190c57045c","slug":"ghandhi-jayanti-celebration-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के विचार, शास्त्रीजी के आदर्श अपनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के विचार, शास्त्रीजी के आदर्श अपनाने का संकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गांधीजी और शास्त्रीजी के व्यक्तित्व से परिचित कराया गया। साफ-सफाई और स्वच्छता की महत्ता बताई। कांग्रेस ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। अन्य कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महेश रावत, अनूप चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, भोवल पहलवान समेत अन्य उपस्थित रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने गांधी-शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। वर्तमान वर्ष को समाजसेवा संकल्प वर्ष के रूप में मनाने की बात कही। इस दौरान रमेश पंडित, यतेंद्र, मनोज गौड़, कीर्ति कौशिक, हाजी शाहबुद्दीन, सभासद उमेश शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज फरह में लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। छात्राओं ने भारत के नक्शे के रूप में मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डॉ. राखी गुप्ता ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया।
सर्वोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय संचालक यूएस शास्त्री, रामवीर चौधरी, कमलेश शर्मा, चांदनी चौधरी आदि उपस्थित रहे। फादर बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन परिचय से अवगत कराया गया। इस दौरान उजमा सिद्दीकी, मोहिनी चतुर्वेदी, सबा इरफान, एमएन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
चित्रांश सेवा संस्थान के तत्वावधान में चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां से पैदल मार्च निकाल कर बागबहादुर चौकी स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान एसएस जौहरी, मलिक अरोरा, जगदीश अस्थाना, शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ, गोपाल, वीएस सक्सेना समेत अन्य उपस्थित थे।
गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल में लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रबंधक सरदार हरवंश सिंह ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान पदमावती, प्रीति शर्मा, दुर्गेश सिंह, सुनीता सिंह, मोनिका शर्मा, दिनेश कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
जवाहर इंटर कालेज ओल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हेमलता की टीम, द्वितीय स्थान पर सपना की टीम व तृतीय स्थान पर संध्या व रिंकी वर्मा की टीम रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीकांत वर्मा, प्रबंधक हरिओम चौधरी, शिवशंकर कुंतल आदि उपस्थित रहे।
राया के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी परसा में प्रधानाध्यापक राजीव पचौरी ने बच्चों को गांधी-शास्त्री से परिचित कराया। इस अवसर पर रश्मि शर्मा, कमलेश कुमारी, रामकुमार आदि उपस्थित रहे। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ने बापू बाल मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई। इस दौरान चेयरमैन मनीषा गुप्ता, डॉ. अशोक अग्रवाल, ब्रजभूषण भाटिया, भूपेंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।