फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   General Studies questions proved tricky

Mathura News: सामान्य अध्ययन के सवालों ने उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
General Studies questions proved tricky
सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज से जीआईसी प्रवक्ता की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
मथुरा। सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवाल काफी कठिन और घुमावदार थे, जिसने अच्छा-खासा वक्त खराब कर दिया। हालांकि, सब्जेक्टिव पेपर और करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने थोड़ी राहत जरूर दी।
विज्ञापन

यह कहना है रविवार को यूपीपीएससी प्रवक्ता (राजकीय इंटर कॉलेज) प्रारंभिक परीक्षा-2025 देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों का। भीषण गर्मी और कठिन सवालों के बीच जनपद में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में उपस्थिति निराशाजनक रही। जिले में लगभग 75 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। कुल उपस्थिति मात्र 24.88 फीसदी दर्ज की गई। परीक्षा के लिए जिले में 5,466 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 09:30 से 11:30 बजे की पाली में आयोजित हुई इस परीक्षा में केवल 1,360 अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे, जबकि 4,106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


------


जीएस उम्मीद से ज्यादा टफ था। करंट अफेयर्स के सवाल ठीक थे, लेकिन ओवरऑल पेपर ने पसीने छुड़ा दिए।- शालिनी, हाथरस
सब्जेक्टिव भाग अच्छा रहा, जीएस ने उलझा दिया। भीषण गर्मी में परीक्षा केंद्र तक पहुंचना भी एक चुनौती था। -शीतल, अलीगढ़
पेपर सही आया था, अवधारणा के अधिक सवाल सवाल पूछे गए थे, बाकी विषयों से सवाल भी स्तरीय थे। - जय श्री पांडे, कानपुर
जीएस के घुमावदार सवाल उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन थे। तैयारी अच्छी थी, इसलिए पेपर ठीक हुआ है। - करिश्मा, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed