फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   general budget for people of mathura

कम आय वालों के लिए नई उम्मीद लाया जेटली का सूटकेस

Mon, 29 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
general budget for people of mathura
वित्त मंत्री अरुण जेटली के सूटकेस से निकला आम बजट हर वर्ग के कम आय वाले लोगों के लिए राहत लेकर आया है। सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी लोगों को अखरी लेकिन काले धन को सामने लाने के लिए बेहतर नीति, किसानों के कल्याण के लिए सरकार के संकल्प के साथ ही पहला मकान लेने वाले को ब्याज दर में छूट कम आय वालों को राहत देने वाली रही।
विज्ञापन


टैक्स एक्सपर्ट सीए अभिषेक गर्ग के अनुसार बजट में आयकर मुक्त धनराशि की सीमा न बढ़ाया जाना निराशाजनक है। सर्विस टैक्स की दर बढ़ने से महंगाई को बढ़ावा मिलेगा। कम आय वाले लोगों के लिए छोटी-छोटी राहत बजट की खूबी है।
विज्ञापन


सीए अश्वनी खंडेलवाल कहते हैं कि बजट में छोटे व्यापारी और दुकानदारों के लिए मुद्रा ऋण को विस्तारित करना अच्छी पहल है। विभाग में आनलाइन जवाब दाखिल करने की व्यवस्था भी बेहतर योजना के रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्टर्ड एकाउंटेंट संजीव अग्रवाल छोटे करदाताओं को तीन हजार से अधिक की छूट, पहले मकान की खरीद पर ब्याज में राहत और किसानों के कल्याण के लिए भारी-भरकम बजट के साथ ही फंडिंग के फंडों को बेहतर उपाय बताते हैं।


वरिष्ठ सीए और टैक्स एक्सपर्ट मुरली मनोहर अग्रवाल ने कहा बजट में काले धन को बाहर लाने के लिए जो नीति घोषित की गई वो अघोषित आय को घोषित करने बेहतर अवसर है। ऑडिट की सीमा को एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ करने से छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed