फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gaushala being built in Rajasthani style

Mathura News: राजस्थानी शैली में निर्मित हो रही गोशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gaushala being built in Rajasthani style
गौशाला में उपस्थित कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी
चौमुहां। कस्बे में राजस्थानी शैली पर बन रही श्री राधामोहनजी गोशाला का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। बताया कि वृंदावन के बाद मथुरा में यह पहली गोशाला बन रही है। इसके निर्माण में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री व उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। हाइवे स्थित गोशाला का निर्माण यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज के सानिध्य में निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जोधपुर का लाल पत्थर लगाया जा रहा है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। भूसा गोदाम, तीन तरफ गायों के चारा खाने का स्थान बनाया जाएगा। यहां करीब 12 हजार वर्ग फीट में बन रही गोशाला में 500 गाय रखने की क्षमता रहेगी। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह अद्वितीय गौशाल बनेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, पूर्व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान, ओंकार सिंह, कालू पहलवान, शिवराम सिंह, जगन्नाथ सिंह, देवो, भारतपाल मुंशी, राजवीर चौधरी, हरेंद्र सिंह, ऋतिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed