फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gaurav's wife Pooja used to give him sleeping pills

UP: पूजा नींद की गोलियां देती थी, रात में फोन पर बात करते सुना...पति ने इसलिए मार डाला; बताई चौंकाने वाली वजह

Thu, 30 May 2024 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2024 03:11 PM IST
सार

मथुरा में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी को मारने की हैरान कर देने वाली वजह बताई। 
 

विज्ञापन
Gaurav's wife Pooja used to give him sleeping pills
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव के नगला बुर्ज में पत्नी पूजा की अवैध संबंधों के शक में हत्या करने वाले पति गौरव चौधरी ने पुलिस पूछताछ में नया खुलासा किया। उसने मंगलवार को जेल जाने से पहले पुलिस को बताया कि पूजा उसे नींद की गोलियां देती थी। उसे किसी से फोन पर बात करते हुए सुना था कि अब गौरव को एक गोली असर नहीं करती। डोज बढ़ानी पड़ेगी। डर था कि वह कहीं उसे धीमा जहर देकर मौत के घाट न उतार दे। इसके चलते उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन



पूजा सारस्वत (28) मूलरूप से अलीगढ़ के खैर की रहने वाली थी। पति गौरव चौधरी व दो बेटे (एक ढाई वर्ष, दूसरा चार माह) के साथ बलदेव के नगला बुर्ज गांव में सत्यभान के मकान में केयरटेकर के तौर पर रहते थे। रविवार को गौरव ने पत्नी की हाशिये से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या का मुकदमा सत्यभान की ओर से दर्ज कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने गौरव चौधरी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा था। वहीं मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस ने किया। अस्थियों का विसर्जन बच्चों के हाथों मकान मालिक सत्यभान कराएगा।
विज्ञापन



 

परिवार के लोगों ने शव लेने से किया मना
पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। कहा कि उसके द्वारा प्रेम विवाह किया गया। इसके चलते उनसे नाता तोड़ दिया है। 

 

जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस
इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा चुका है। साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं। गवाहों के बयान लेने का काम किया जा रहा है। जल्द इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed