{"_id":"6a0b5e8f42b23932790711f5","slug":"gas-cylinders-distributed-in-chaumuha-two-days-later-right-in-front-of-the-police-mathura-news-c-412-1-mt21004-8103-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चौमुहां में दो दिन बाद पुलिस की सामने बंटे गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चौमुहां में दो दिन बाद पुलिस की सामने बंटे गैस सिलिंडर
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। स्थानीय इंडेन गैस सर्विस पर पिछले दो दिनों से ठप पड़ी रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सोमवार को पुलिस की देखरेख में शुरू हो सकी। कई दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से ही एजेंसी कार्यालय पहुंच गई। बढ़ती भीड़ और हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद कतारबद्ध तरीके से सिलिंडरों का वितरण हुआ।
गैस रीफिल लेने के लिए जैंत, भरतिया, आझई, अकबरपुर, सिहाना जैसे दूर-दराज के गांवों से सुबह ही सैकड़ों उपभोक्ता चौमुहां स्थित गैस एजेंसी पर पहुंच गए थे। तेज धूप में कतारों में खड़े उपभोक्ताओं ने एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। उपभोक्ता मलुआ राम धनगर, दारा सिंह और राजवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी न दिए जाने पर उन्हें खुद भाड़ा लगाकर और मजदूरी छोड़कर यहां आना पड़ा।
मैनेजर हेमंत सैनी ने बताया कि शनिवार को सिलिंडर की गाड़ी काफी देरी से आई थी और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण वितरण कार्य नहीं हो सका था। दो दिन का बैकलॉग एक साथ जमा होने की वजह से सोमवार को भीड़ बढ़ गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलाई गई थी।