फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganpati Bappa will sit in Braj tomorrow

Mathura News: ब्रज में कल विराजेंगे गणपति बप्पा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will sit in Braj tomorrow
मथुरा। ब्रज में मंगलवार से गणपति बप्पा के जयकारे गूंजेंगे। घर-घर में गणेश जी विराजमान होंगे। कॉलोनियों के पार्क और मंदिरों में भी सजावट हो रही है। लोगों ने घरों में मंदिरों को सजा लिया है। बाजार में गणेशजी की मूर्ति की खरीदारी हो रही है। हालांकि प्रतिबंध के बाद भी पीओपी की मूर्तियों की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन



भाद्र पद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 19 सितंबर को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां मंदिरों, आश्रमों और घरों में पूर्ण आस्था के साथ की जा रही है। भक्तों ने गणेशजी को पधारने के लिए घर, गली, मोहल्लों के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया। बाजार में गणेश प्रतिमा की खरीदारी हुई। महिला, बच्चे व पुरुषों ने छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियां खरीदीं। वहीं मंदिरों में मोदक भोग, फूलबंगला और छप्पन भोग की तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को भगवान गणेश की मूर्ति शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन के साथ विराजमान करेंगे। ज्योतिषाचार्य राजेश पांडे ने बताया कि गणेश चतुर्थी को भक्तों द्वारा भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके लिए जहां मंदिरों में दूध, पंचामृत, सिंदूर से महाभिषेक होता है। वहीं विशेष पूजन के साथ ही छप्पन भोग, मोदक भोग लगाए जाते हैं। वहीं भक्तजनों द्वारा घरों में भी भगवान गणेश की मूर्ति को विराजमान कर उनका पूजन करते हैं। इसके बाद मूर्ति का विधिविधान से विसर्जन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिबंध के बाद भी बनी-बिकीं पीओपी की मूर्तियां

प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद भी यह मूर्तियां धड़ल्ले से बनाई गईं और खूब बिकीं भी। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मूर्तियां सस्ती पड़ती हैं। इसलिए ग्राहक इन्हें अधिक खरीदता है। इनकी बाजार में डिमांड रहती है। इसलिए इन्हें बनाना और बेचना पड़ता है। जबकि मिट्टी की मूर्तियां थोड़ी महंगी होती हैं। पीओपी की मूर्तियों पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि यमुना में विसर्जन से पानी मैला हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed