फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganpati Bappa Morya echoed everywhere

Mathura News: हर ओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया, जगह-जगह सजे पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya echoed everywhere
मोटा गणेश मंदिर पर सजा फूल बंगला।
वृंदावन। अठखंभा स्थित प्राचीन मोटा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। बुधवार प्रातः 6 बजे पंचामृत अभिषेक व वेद मंत्रों के साथ पूजन प्रारंभ हुआ। सायं 5 बजे भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग अर्पित किए गए। रात्रि 8 बजे महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट सचिव श्यामसुंदर शर्मा, सेवायत राधारमन शर्मा व मनीष शर्मा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा, गोपाल वशिष्ठ, डॉ. रामकुमार शर्मा, सतीश गोस्वामी एडवोकेट, कन्हैयालाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


श्री गणपति सेवा समिति द्वारा आयोजित 16वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ बड़े धूमधाम के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस पर गोविंद बाग में गणपति बप्पा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। गणेशजी की महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पार्षद वैभव अग्रवाल, कमल किशोर गुप्ता, विवेक अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, गोपाल खंडेलवाल, गौरव शर्मा, गिरधर शर्मा, विनय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छीपी गली स्थित छीपी गली मित्र मंडल द्वारा 2 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। महोत्सव के प्रथम दिवस भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन आचार्य संजय द्विवेदी ने संपन्न कराया। पूजन उपरांत गणेश जी की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार, 30 अगस्त को भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और महाआरती का आयोजन होगा। 1 सितंबर को शाम 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अनिरुद्ध मिश्रा, आरएस अग्रवाल, गणेश गोस्वामी, दीपक मिश्रा, अमित मिश्रा, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed