{"_id":"6a29beb141e33295a50f4cc9","slug":"gangsters-act-action-taken-against-vehicle-theft-gang-mathura-news-c-412-1-mt21004-8822-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन चोर गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन चोर गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन नामजद
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। वाहन चोरी और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ जैत पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर आदिल सहित तीन सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना जैंत पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना आदिल निवासी नगला डैर, थाना बरसाना अपने दो साथियों गणेश निवासी भरनाकर्द, थाना बरसाना और बढ़ौता, हाल निवासी आझई, थाना जैंत निवासी भीम के साथ मिलकर संगठित गिरोह चला रहा था। गैंग बाइकों और ट्रैक्टरों की चोरी करता है। पुलिस की चेकिंग में भी इनके पास से चोरी के वाहन बरामद हुए थे।
पुलिस द्वारा तैयार किए गए गैंग चार्ट को नोडल अधिकारी (गैंग चार्ट), क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधीक्षक (नगर) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी ने 30 मई 2026 को अनुमोदित किया। इसके बाद थाना जैत में तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) 1986 की धारा 2/3 के तहत थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।