{"_id":"69cd6d56f4db30848904500b","slug":"gangster-fir-against-two-including-the-leader-of-theft-gang-mathura-news-c-412-1-mt21004-6659-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन चोर गैंग के सरगना समेत दो पर गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन चोर गैंग के सरगना समेत दो पर गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चौमुहां। जैंत थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और उसके सक्रिय सदस्य के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई की है।
थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो अवैध धन अर्जित करने के लिए वाहन चोरी जैसी घटनाएं करते हैं। गिरोह का सरगना सुनील उर्फ जालिंदर उर्फ सुशील उर्फ जैली पुत्र भोलू निवासी विसावर, थाना सादाबाद (हाथरस) है। गैंग की सक्रिय सदस्य खुशबू पुत्री बाबूलाल निवासी विसावर (हाथरस) है। उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह गिरोह जनपद और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा तैयार किए गए गैंगचार्ट को 25 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया था। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके विरुद्ध थाना जैंत में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।