फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangster action against five in connection with the murder of a former soldier.

Mathura News: भूतपूर्व सैनिक की हत्या के मामले में पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against five in connection with the murder of a former soldier.
गोवर्धन, राधाकुंड। थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड कस्बे में जुलाई माह में पूर्व सैनिक संत विनोद कुमार पांडे की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक गिर्राज तलहटी में संत बनकर आराधना करते थे। आरोपी विनोद कुमार पांडे के घर में श्रद्धालु बनकर घुसे और निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी मेघपुर फरह निवासी अजीत उर्फ टेनी, शारदापुरी कॉलोनी थाना हाइवे निवासी चंद्रमोहन, पाल कॉलोनी राधाकुंड निवासी राजकिशोर शर्मा, राणाप्रताप बाग दिल्ली निवासी ललित कोली, राधानगर मथुरा निवासी रीना शर्मा के खिलाफ थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यह गैंग आर्थिक लाभ तथा भय फैलाने के उद्देश्य से लगातार आपराधिक गतिविधियां करता रहा है। समाज में भय के कारण कोई भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed