{"_id":"68e7faf7a45e29303f079b73","slug":"ganga-water-supply-will-be-disrupted-in-mathura-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: त्योहार पर होगा जलसंकट...20 अक्तूबर तक बाधित रहेगी गंगाजल आपूर्ति, टैंकरों से पहुंचाया जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: त्योहार पर होगा जलसंकट...20 अक्तूबर तक बाधित रहेगी गंगाजल आपूर्ति, टैंकरों से पहुंचाया जाएगा पानी
Thu, 09 Oct 2025 11:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:42 PM IST
सार
सेडीमेंटेशन टैंकों की वार्षिक सफाई सात अक्टूबर से शुरू कर दी गई है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसके कारण आगरा व मथुरा को 150 के स्थान पर 100 क्यूसेक ही गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विस्तार
मथुरा के बुलंदशहर के पालड़ा झाल में बने सेडीमेंटेशन टैंकों की वार्षिक सफाई होने के कारण 20 अक्टूबर तक गंगाजल आपूर्ति बाधित रहने के आसार हैं। मथुरा शहर में गोकुल बैराज पर लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर शोधन के बाद गंगाजल की पाइपलाइन के जरिए शहर में आपूर्ति की जाती है।
आगरा गंगाजल परियोजना इकाई जल निगम नगरीय ने सूचना दी है कि सिंचाई विभाग द्वारा पालड़ा झाल पर बने सेडीमेंटेशन टैंकों की वार्षिक सफाई सात अक्टूबर से शुरू कर दी गई है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसके कारण आगरा व मथुरा को 150 के स्थान पर 100 क्यूसेक ही गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।
गोकुल बैराज पर गंगाजल की उपलब्धता कम होने से जल आपूर्ति का संकट गहरा सकता है। इसलिए महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने लोगों से अपील की है कि सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही सफाई कार्य के कारण गंगाजल का संकट हो सकता है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।