फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganga Dussehra today, lakhs of devotees will take a dip of faith in Yamuna

Mathura News: गंगा दशहरा आज, लाखों श्रद्धालु यमुना में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today, lakhs of devotees will take a dip of faith in Yamuna
मथुरा/वृंदावन। गंगा दशहरा पर रविवार को लाखों श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसे लेकर नगर निगम ने जहां घाटों पर सफाई व्यवस्था की है, वहीं घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम एवं महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मथुरा के प्राचीन विश्राम घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों पर रविवार सुबह से ही गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालु यमुना स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने मथुरा जोन में विश्राम घाट एवं यमुना पार के कच्चे घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की है और घाटों के आगे यमुना में ग्रीन नेट लगाया है। जिससे कि श्रद्धालु के नदी में जाने पर गहरे पानी में डूबने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा घाटों पर 20 नाव एवं 12 गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। जो कि घाटों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। घाटों पर जहां गहरा पानी है वहां नगर निगम द्वारा चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विश्राम घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए छह चेजिंग रूम बनाए गए। यमुना पार यमुना किनारे एक अस्थायी शौचालय, दो खोया-पाया केंद्र एवं नगर निगम के दो कैंप कार्यालय बनाए गए हैं। वहीं वृंदावन जोन में केशीघाट, चीरघाट, जुगल घाट और अक्रूर घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से नावों के साथ आठ गोताखोर, एक स्टीमर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशीघाट एवं चीर घाट पर नदी में बैरिकेडिंग एवं ग्रीन नेट लगाई गई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए पांच चेजिंग रूम एवं खोया-पाया केंद्र एवं अस्थायी कैंप कार्यालय बनाया गया है। नगर निगम ने दशहरा के दिन सफाई व्यवस्था के लिए घाटों, परिक्रमा मार्ग एवं मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर सफाई नायक तैनात किए हैं, जो कि अपनी देखरेख में सफाई कराएंगे।सहायक अभियंता निर्माण नगर निगम विक्रमजीत यादव ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
12 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी, बिछड़ों को मिलवाएंगे
रविवार तड़के चार बजे से नगर निगम के 12 कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी घाटों पर संभाल लेंगे। इन घाटों पर अपनों से बिछड़ जाने वालों को मिलवाएंगे, वहीं गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए भी सचेत करते रहेंगे।


वर्जन
दशहरा पर रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करने के लिए आएंगे। उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रख नगर निगम द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी घाटों पर आती है तो वह घाट पर लगे अस्थायी कैंप कार्यालय पर अपनी बात रख सकता है।
-अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed