फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganga Dussehra on June 9: Eight yogas will exist

९ जून को गंगा दशहरा : आठ योग रहेंगे विद्यमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra on June 9: Eight yogas will exist
मथुरा। ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि पर 9 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर 10 योग विशेष माने गए हैं, जिसमें से इस दिन आठ योग विद्यमान रहेंगे। इस दिन गंगा स्थान और पूजन की परंपरा है। गंगा में स्नान न होने की स्थिति में लोग यमुना सहित अन्य नदियों में भी स्नान-पूजन करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार १० जून को उदया दशमी रहने केे कारण इस दिन भी दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि धर्म शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा-यमुना के पूजन की परंपरा है। इस दिन पूजन करने से अथवा विधिवत व्रत रखना उत्तम माना गया है। गंगा दशहरा पर 10 योगों की मान्यता: पंचांगीय गणना से है। १० योग के कारण ही इस तिथि को दशहरा कहा गया है। इस बार यह पर्व ९ जून को है।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर जिन 10 योगों की मान्यता है, उनमें ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार का दिन, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, आनंद योग, कन्या राशि का चंद्रमा तथा वृषभ राशि का सूर्य का होना दर्शाया गया है। इस बार इन 10 में से 8 योग 9 जून को गंगा दशहरा पर विद्यमान रहेंगे। इसमें ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, कन्या राशि का चंद्रमा तथा वृषभ राशि का सूर्य रहेगा। कामेश्वर चतुर्वेदी का कहना है कि गंगा दशहरा 9 जून को है, लेकिन कुछ संप्रदाय 10 जून को उदया दशमी रहने के कारण भी दशहरा मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी में जुटा नगर निगम प्रशासन
गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान की परंपरा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने मथुरा-वृंदावन में यमुना के घाटों पर व्यवस्थाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। साफ सफाई के साथ कपडे़ बदलने और स्नान के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed