फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganga dashahra at yamuna ghat

यमुना तट पर आज मनाया जाएगा गंगा का जन्मदिन

Thu, 28 May 2015 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
ganga dashahra at yamuna ghat
गंगा दशहरा का पर्व गुरुवार को जिले में भी परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। मान्यता है कि इस दिन यमुना स्नान से दस तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि गंगा अवतरण दशहरा के दिन गंगाजी का ध्यान कर यमुना सहित अन्य नदियों में स्नान से पुण्य अर्जित होता। दस गोते लगाने दस प्रकार के पापों का नाश होता है। ज्योतिष ग्रंथ, धर्म शास्त्र, स्कंद पुराण, बाल्मीकि रामायण आदि ग्रंथों में त्रेता युग में दस योगों का उल्लेख है इसमें ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गरकरण, आनंद योग, कन्या के चंद्रमा, वृष के सूर्य थे।
विज्ञापन


 इन सभी दस योगों में से इस बार गुरुवार को सिद्धि योग में सात योगों का संयोग बन रहा है। इनमें ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, गरकरण, कन्या के चंद्रमा और वृष के सूर्य योग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिए मनाया जाता है गंगा दशहरा
ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि को देव नदी गंगाजी को राजा भागीरथ अपने 60 हजार पूर्वजों के उद्धार के लिए धरती पर लाए थे। जिले में इस दिन यमुना के तट विश्राम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं।


पतंगबाजी के शौकीनों का दिन
मथुरा। गंगा दशहरा के दिन यमुना स्नान, नाश्ते में जलेबी और कचौड़ी और छत पर पतंगबाजी के आनंद का योग परंपरा का हिस्सा है। इस दिन सुबह से ही आसमान पर रंगबिरंगी पतंगें छा जाती हैं। बुधवार को खारी कुंआ, भरतपुर गेट, चौक बाजार, महोली रोड आदि क्षेत्रों में पतंग की जमकर खरीददारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed