{"_id":"65566a57168918b5190df919","slug":"gang-rape-of-school-going-girl-by-holding-her-hostage-mathura-news-c-369-1-mt11005-3846-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 12वीं की छात्रा को चार दोस्तों ने बनाया बंधक, घरवाले चीखते रहे; हैवानों की करतूत जान खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 12वीं की छात्रा को चार दोस्तों ने बनाया बंधक, घरवाले चीखते रहे; हैवानों की करतूत जान खौल उठेगा खून
Fri, 17 Nov 2023 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 AM IST
सार
घर से स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा को गांव का ही एक युवक जबरन अपने घर ले गया। वहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने छात्रा के संग हैवानियत की। सूचना पर पहुंचे घरवाले कमरे के बाहर खड़े चीखते रहे। काफी देर बाद कमरे का दरवाजा खुला। आरोपी भाग निकले, वहीं बेटी की हालत देख परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के टैंटीगांव सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बृहस्पतिवार को 12वीं की छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे जबरन अपने घर ले गया और वहां पहले से मौजूद तीन दोस्तों संग उससे दरिंदगी की। छात्रा के पिता ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सुबह करीब 9 बजे विद्यालय के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में गांव का ही युवक गौरव उसे जबरन अपने घर के अंदर खींचकर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्री के साथ वहां पहले से मौजूद तीन युवकों और गौरव ने तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर बेटी से दरिंदगी की। परिजनों को किसी प्रकार से बेटी को गौरव द्वारा अपने घर में बंद करने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे।
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और शोर मचाया। इस पर तीन युवक दरवाजा खोल कर भाग गए। एक युवक को पहचान लिया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन के अनुसार किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण, मजिस्ट्रेटी बयान आदि की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।