फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gang rape in mathura

मथुरा में किशोरी के साथ गैंगरेप, तनाव

Thu, 29 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
gang rape in mathura
खाली पड़े घर
थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दो युवक घर में सो रही एक किशोरी को उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। किशोरी की मां के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने  एक युवक को दबोच लिया और उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दूसरा युवक फरार हो गया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय के हैं, इसके चलते गांव मेें सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई है। तनाव के चलते दूसरे समुदाय के करीब 50 परिवार अपने घरों में ताला लगाकर पलायन कर गए। गांव में दस थानों की पुलिस और तीन प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोरी का पिता मंगलवार को अपनी बहन के पास आगरा गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे घर में थे। मंगलवार रात किशोरी अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 10:30 बजे किशोरी की मां पानी पीने के लिए आंगन में आई, तभी दूसरे समुदाय के दो युवक ने घर में सो रही किशोरी को उठाकर घर के पीछे स्थित खाली प्लाट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किशोरी को कमरे में न पाकर उसकी मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों एक युवक यूनिस कुरैशी को दबोच लिया, उसका साथी अनीस भाग खड़ा हुआ। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे एसपी (देहात) अरुण सिंह, सीओ गोवर्धन पुलिस-फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। तनाव के चलते गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना मगोर्रा में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed