फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gang involved in wedding thefts busted, 12 women arrested

Mathura News: शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 12 महिलाएं गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in wedding thefts busted, 12 women arrested
पुलिस गिरफ्त में गैंग की महिला सदस्य। - फोटो : mathura
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने मेहमान बनकर शादी समारोह में चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। रविवार को पुलिस ने 12 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नशीला पाउडर और नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यह गैंग विवाह समारोह में मेहमानों के रूप में पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि कई शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम तलाश में जुटी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं शादियों में चोरी करने की योजना बना रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कांशीराम कट के पास पहुंच गई और तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक जर्जर मकान से सुबह आठ बजे 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1300 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम व 3085 रुपये बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं मध्य प्रदेश के जिला रामगढ़ के गांव कड़िया सांसी, जाटखेड़ी और गुलखेड़ी की रहने वाली हैं। इसमें प्रिया, निधि, सोनिका, काली, मंदाकिनी, निर्मला, निशा, अशर्फी, मनीषा, भारती, गनेशी व शशि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वर्तमान में शादी का सीजन चल रहा है। इसे लेकर शादियों से नकदी, जेवर के बैग चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शादी समारोह व गेस्ट हाउस के प्रबंधकों से नोटिस चस्पा कर सावधानी बरतने की अपील की है।


शादी में अच्छे कपड़े पहनकर जाती थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार गैंग के सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। इस गिरोह में महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। महिलाएं और बच्चे खासतौर पर स्टेज के सामने रहते हैं, जहां वे महंगे सामानों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कोई मौका मिलता है, चोरी कर भाग जाते हैं। पुलिस को कई ऐसे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। हालांकि इस गिरोह में पुलिस ने बच्चों के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed