फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganesh Chaturthi will be celebrated in Mathura and Vrindavan today

मथुरा और वृंदावन में आज मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

Thu, 09 Sep 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi will be celebrated in Mathura and Vrindavan today
मथुरा/वृंदावन। कान्हा की नगरी मथुरा और क्रीड़ा स्थली वृंदावन में गणेश चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मथुरा मार्ग जयसिंहपुरा स्थित गणेश टीला स्थित सिद्घि विनायक मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान गणेशजी के श्री विग्रह का महाभिषेक किया जाएगा। शाम पांच बजे फूलबंगला और महाआरती होगी। शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन के मोटा गणेश मंदिर में भी विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राचीन मोटा गणेश मंदिर ट्रस्ट की आवश्यक बैठक गोविंद देव मंदिर स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। ट्रस्ट के सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री मोटा गणेश मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि प्रात: 5 बजे से श्री गणेश जी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक व 7 बजे से दर्शनार्थियों द्वारा गणेश जी का पूजन किया जाएगा व शाम को 5 बजे भव्य फूलबंगला और छप्पन भोग का आयोजन होगा। तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे गणेश जी की महाआरती के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के सह सचिव श्रीगोपाल वशिष्ठ एवं आय-व्यय निरीक्षक सतीश गोस्वामी एडवोकेट ने सभी भक्तों से पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। बैठक में बृज बिहारी शर्मा, किशन लाल शर्मा, महेश शर्मा, हिमालय शर्मा, राम कुमार शर्मा, कन्हैया लाल, अजीत कुमार, विपिन मुखिया, पंडित भरत शर्मा, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed