{"_id":"57cc6bf04f1c1bb0303176d4","slug":"furore-in-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में चेयरमैन से भिड़े सभासद, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में चेयरमैन से भिड़े सभासद, जमकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पालिका की बोर्ड बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पालिकाध्यक्ष पर खूब आरोप लगाए गए। सभासद और अध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक और बहस हुई। किसी तरह से सभासदों को शांत कराकर बोर्ड की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। हंगामे के बीच सभी प्रस्तावों पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है।
शनिवार को जलकल परिसर में नगर पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में पालिका द्वारा प्रस्तावित किए गए 58 कार्यों पर सभासदों की सहमति मांगी गई। अब कुछ प्रस्तावों पर पर तो सभासदों ने सहमति व्यक्त कर दी जबकि कई मुद्दों पर हंगामा शुरू हो गया। पक्ष और विपक्ष के सभासदों के बीच तकरार होने लगी।
भाजपा सभासद संगीता खन्ना ने कहा कि वार्ड संख्या 19 में काम नहीं हो रहा है। लाइटें खराब हैं। पार्क बदहाल हैं। सड़कें ध्वस्त हैं। इस मुद्दे को लेकर सभासद और चेयरमैन में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
काफी देर हंगामा रहा। बाद में दूसरे सभासदों ने भी अपने इलाके के विकास को लेकर भी आवाज उठाई। सभासदों का कहना था कि लोग विकास के लिए कहते हैं मगर वह कुछ करा नहीं पा रहे हैं। किसी तरह से सभासदों को शांत करके सभी 58 कार्यों पर मुहर लगाई गई।
अधिकारी-पटल प्रभारी को मिलेंगी सीयूजी सिम
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पटल प्रभारियों और अधिकारियों को आइडिया कंपनी की सीयूजी सिम दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत कुल 35 सिम उपलब्ध कराई गई हैं। इन पर प्रतिमाह 6100 रुपये का संभावित व्यय बताया गया है।
मकान भत्ता बढ़ाने का विरोध
स्थानीय निकायकमिर्यों का मकान भत्ता बढ़ाने के लिए रखे गए प्रस्ताव का सभासदों ने यह कहकर विरोध किया कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लाभ के शासनादेश में तत्काल कार्रवाई की जाती है। जनहित के कार्यों के शासनादेशों को लंबित रखा जाता है।
पालिकाकर्मियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
बोर्ड बैठक में सभी पालिका कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर प्रति कर्मचारी 1350 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर सभासदों ने स्वयं और चेयरमैन का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की।