फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Funeral

रूस के कृष्ण भक्त मुस्लिम का यमुना किनारे हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Funeral
मथुरा। रूस के कृष्ण भक्त मुस्लिम सुल्ताना खेमड़ उर्फ निताई दास (52) का शुक्रवार को केसी घाट पर हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कनकधारा संस्था द्वारा किया गया। वह कैंसर से पीड़ित था तथा बहुत दिन पहले हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

विगत दिनों जब वह कैंसर का इलाज करा रहा था तो उसने इस संबंध में एक एफिडेविड तैयार किया, जिसमें उसने अपने अंतिम संस्कार के बारे में भी कहा कि उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से यमुना किनारे किया जाए। 6 मई को उसकी मृत्यु हो गई थी। कनकधारा की संस्थापिका लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पुलिस से सूचना मिली। इसके बाद रूस के दूतावास ने अंतिम संस्कार किए जाने की अनुमति प्रदान की। शुक्रवार को केसी घाट पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि वह नृसिंह भगवान का अनन्य भक्त था। फिलहाल वह वृंदावन धाम रमणरेती में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed