{"_id":"6a0616b0a565c5292d0f5f6c","slug":"fuel-to-be-delivered-to-pumps-just-minutes-before-tanks-run-dry-mathura-news-c-369-1-mt11009-146360-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पंपों पर टैंक खाली होने से चंद मिनटों पूर्व मिलेगा तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पंपों पर टैंक खाली होने से चंद मिनटों पूर्व मिलेगा तेल
विज्ञापन
मथुरा। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद तेल कंपनियों ने नियमों में बदलाव किया है। शहर भर के पेट्रोल पंपों पर अब ईंधन खत्म होने से चंद मिनटों पहले ही पहुंचेगा। मांग के हिसाब से किसी भी पंप को तेल उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है।
पंप संचालकों का कहना है कि पहले स्टॉक में पंपों पर एक या दो टैंकर खड़े रहते थे और मांग के हिसाब से भी तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करा देती थीं। कुछ तेल कंपनियां पंपों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी कर रही हैं। कंपनियों के पास अब रियल-टाइम डेटा होता है कि किस पंप के टैंक में कितना तेल बचा है। जैसे ही तेल का स्तर एक निश्चित सीमा से नीचे जाने लगता है, सिस्टम अपने आप सतर्क कर देता है। यह सिस्टम पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सटीकता के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि तेल का पर्याप्त भंडारण है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
--
सब सिस्टम ऑनलाइन हो चुका है। ऑनलाइन के जरिए तेल कंपनी खुद देखती है कि किस टैंक में कितना तेल है। उसके हिसाब से तेल उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृष्ण मुरारी, पंप संचालक
--
पहले मांग के हिसाब से सप्लाई मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। टैंकों में तेल खत्म होने के संच मिनटों पहले पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
राजन अग्रवाल, पंप स्वामी