{"_id":"5e44167a8ebc3ee5b6562cc7","slug":"fruit-market-close-mathura-news-agr429126365","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के विरोध में बुधवार को मंडी रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बुधवार को मंडी रही बंद
विज्ञापन
मथुरा। मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने के विरोध को लेकर बुधवार को अनाज मंडी और फल मंडी पूरी तरह बंद रही। सब्जी मंडी में कुछ किसान सब्जी लेकर पहुंचे जहां हरी सब्जी खराब होने के कारण कुछ आढ़तियों ने किसानों से सब्जी खरीद कर खरीदारों को बेच दी। इसे लेकर दोपहर तक सब्जी मंडी में चहल कदमी रही।
ज्ञात रहे 18 दिन पूर्व से अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी समिति में अनाज मंडी पूरी तरीके से बंद चल रही है। वहीं फल व सब्जी मंडी के कारोबारी भी अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी प्रशासन के खिलाफ बुधवार को मंडी बंद करने का एलान किया था।
इसे लेकर आढ़तियों ने बुधवार को बैठक कर एक स्वर से अनाज, फल व सब्जी मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि अब सभी मंडी बंद रहेंगी। हरी सब्जी लाने वाले किसानों को भी मंडी आढ़तियों ने अगली सूचना तक मंडी में सब्जी लाने को कहा है।