फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Frost attack on potato crop

Mathura News: आलू की फसल पर पाले का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Frost attack on potato crop
सौंख। जैसे-जैसे सर्दी का बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे आलू की फसल पर पाले का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे आलू किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


गलन भरी सर्दी गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन आलू की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ने लगी है। वर्तमान में अधिकांश खेतों में आलू की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसान अधिक पैदावार पाने के लिए अनेक तरीके अपना रहे हैं। लेकिन सर्दी का प्रकोप उनकी फसल को खराब कर सकता है। किसानों का कहना है कि पाले से बचाव के लिए आलू की फसल में सिंचाई की जरूरत है। शाम को खेतों पर धुंआ कर पाले से फसल को बचा रहे हैं। वहीं कोहरे से सरसों की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन




सर्दी का मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। आलू की फसल को बचाने के लिए सिंचाई कर बचाव कर रहे हैं।
- बलजीत सिंह , किसान, बछगांव

दो दिन से ठंड बढ़ गई है। इससे आलू की फसल पर पाले का प्रकोप बढ़ने की संभावना बनती जा रही है। बचाव के लिए आलू की फसल में सिंचाई कर रहे हैं।
- दारा सिंह, किसान, आजल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed