फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Friend shot dead know reason accused calls police himself after killing in Mathura UP

दोस्त का क्यों किया कत्ल?: पहले सीने में गोली मारकर की हत्या, फिर खुद बुलाई पुलिस; वजह सुन पुलिसकर्मी सन्न

Tue, 15 Sep 2026 12:51 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

मथुरा के फरह में एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में गोली दाग दी। इसके बाद उसने फोन कर पुलिस को भी बुलाया। हत्या करने की ऐसी वजह बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Friend shot dead know reason accused calls police himself after killing in Mathura UP
दोस्त का क्यों किया कत्ल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मुझसे गोली चल गई है, गुस्से में आकर एक खून हो गया है, मुझे पकड़ लो। पुलिस कंट्रोल रूम 122 पर जब इस तरह का फोन आया तो पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी मौके पर ही बैठा है और एक युवक घायल अवस्था में जमीन पर तड़प रहा है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रजावली के गांव इमलिया निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह क्षेत्र के गांव नगला फूंसिया में रहती हैं। इसी गांव में गोवर्धन के देवसेरस निवासी शिवकुमार के मामा की लड़की रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व आर्यन और शिवकुमार की गांव फूंसिया में हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इधर तीन वर्ष पूर्व शिवकुमार ने आर्यन से 28 हजार रुपये उधार लिए। आर्यन ने कई बार उससे रुपये वापस करने को कहा, मगर शिवकुमार ने रुपये वापस नहीं किए। इसी संबंध में दोनों पक्ष के लोगों के मध्य सोमवार को पंचायत होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पंचायत के लिए सोमवार दोपहर दोनों दोस्त और उनके कुछ साथी परखम रोड स्थित सनौरा वाली नहर पर बने शिव मंदिर के पास एकत्रित हुए। यहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान आर्यन ने अपने पास रखे तमंचे से शिवकुमार के सीने में गोली मार दी। शिवकुमार खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। यह देख अन्य लोग मौके से भाग गए।


 
विज्ञापन

इसके बाद आर्यन ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आर्यन को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आर्यन ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार ने रुपये वापस करने के बजाए उसे और उसकी बहन को गालियां देना शुरू कर दिया, इससे गुस्से में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि घायल शिवकुमार को सीएचसी फरह से आगरा के एसएन अस्पताल में रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed