फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Free internet facility will be available in Diwani and Collectorate

Mathura News: दीवानी और कलेक्ट्रेट में मिलेगी मुफ्त इंटरनेट सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Free internet facility will be available in Diwani and Collectorate
मथुरा। अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर को बार एसोसिएशन ने वाईफाई सुविधायुक्त करा दिया है। अब यहां आने वालों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर मदन गोपाल सिंह एवं सचिव गोपाल गौतम आई द्वारा शनिवार को वाईफाई कैंपस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं को आसानी से और मुफ्त में इंटरनेट सुविधा दिलाए जाने के लिए दीवानी परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में वाई-फाई की कनेक्टिविटी तैयार कराई गई, जो सोमवार से विधिवत रूप से कार्य कर सकेगी। अध्यक्ष एवं सचिव ने वाई-फाई कनेक्शन मुफ्त में दिए जाने के लिए एक कार्यालय की भी स्थापना की है, जिसका उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव गोपाल गौतम बताया कि इंटरनेट सुविधा मुफ्त में मुहैया कराने के लिए दीवानी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में वाई-फाई लगाए गए हैं। इसके कोड सोमवार से अधिवक्ताओं को जारी किए जाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा, ऑडिटर मधु भार्गव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, आशीष प्रताप गौतम, नेत्रपाल सिंह, करन, श्रीकांत पचौरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- वाईफाई इंटरनेट सुविधा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह एवं सचिव गोपाल गौतम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed