फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud worth crores of rupees uncovered in attempt to evade stamp duty; FIR filed

Mathura News: स्टांप ड्यूटी बचाने के चक्कर में करोड़ों की धोखाधड़ी, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth crores of rupees uncovered in attempt to evade stamp duty; FIR filed
चौमुहां (मथुरा)। स्टांप ड्यूटी बचाने के लालच में महंगी जमीन का कम कीमत पर सौदा करना महंगा पड़ गया। गाजियाबाद की रीयल एस्टेट कंपनी ने जमीन मालिक के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वृंदावन के राधा निवास निवासी विजेंद्र सिंह ने पानी गांव में अपनी 1080 वर्गगज जमीन का सौदा ब्रज होम्स इंफ्राटेक के प्रोपराइटर अशोक कुमार के साथ 21 हजार रुपये प्रति वर्गगज कुल लगभग 2.26 करोड़ रुपये में किया था। आरोप है कि 4 अप्रैल 2025 को मांट तहसील में रजिस्ट्री के दौरान आरोपी अशोक कुमार ने स्टांप ड्यूटी बचाने का झांसा देकर बैनामे में प्लॉट की कीमत केवल 64 लाख रुपये दर्शायी। बाकी की करीब 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि नकद और चेक के माध्यम से देने का वादा किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें ॉ81 लाख रुपये के चेक दिए थे, जोकि पेमेंट स्टॉप कराए जाने के कारण बाउंस हो गए। कोर्ट के आदेश पर ब्रज होम्स इंफ्राटेक के अशोक कुमार, वृंदावन निवासी भगेश शर्मा, विधौनी मथुरा निवासी अमित कुमार, महेश कुमार, गाजियाबाद निवासी मोहित रंजन, रोहित रंजन, मैनपुरी निवासी सतीश चंद यादव के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed