फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud, teacher, arrested, police, mathura

दो साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया वांछित फर्जी शिक्षक

Wed, 10 Jun 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
fraud, teacher, arrested, police, mathura
नौहझील (मथुरा)। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे भर्ती शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मई 2018 में एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान 110 फर्जी शिक्षकों की नियुक्तियों का भंड़ाफोड़ बेसिक शिक्षा विभाग में किया था। इसमें नामजद किए सोवरन नगला बरी थाना मांट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

दो साल पहले जनपद में एसआईटी ने जूनियर हाईस्कूल की विज्ञान/गणित शिक्षक भर्ती में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर 110 फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति का भंडाफोड़ किया था। इस प्रकरण में रैकेट से जुड़े विभागीय अधिकारी, लिपिक और शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, जिसमें फर्जी नियुक्तिपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने वाले 110 फर्जी शिक्षक भी शामिल थे। इसी में शामिल थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत नियुक्ति पाने वाले फर्जी शिक्षक सोवरन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम के साथ कोविड-19 को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए नौहझील में भ्रमण पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो साल से वांछित कहीं जाने की फिराक में है। बाजना तिराहे पर पहुंचकर पुलिस ने सोवरन पुत्र कारेलाल निवासी नगला बरी थाना मांट को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसके खिलाफ फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करके शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिंडौली थाना नौहझील में नियुक्ति पाने के संबंध में एफआईआर पंजीकृत है। प्रभारी अपराध शाखा प्रमोद कुमार गिरफ्तार वांछित को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed