फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud of one lakh in the name of buying furniture on Facebook

Mathura News: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर एक लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh in the name of buying furniture on Facebook
कोसीकलां। सीआईएसएफ जवान बनकर फर्नीचर बेचने के नाम पर एक लाख छह हजार रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अग्रवाल काॅलोनी निवासी भूपराम का आरोप है कि गत दिवस उसने फेसबुक पर एक फर्नीचर बेचने का विज्ञापन देखा। वहां दिए गए नंबर पर फोन किया तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह सीआईएसएफ दिल्ली में नौकरी करता है। उसका ट्रांसफर अंडमान निकोबार हो गया है और वह अपना फर्नीचर, टीवी, एसी बेचता चाहता है।


सामान की कीमत 30 हजार रुपये बताई। पहले उसने तीन हजार रुपये खाते में जमा करा दिए। बाद में ठगों ने सामान बेचने के लिए अलग-अलग खातों से ठग के बताए गए बैंक खातों में एक लाख छह हजार तीन सौ बीस रुपये विभिन्न मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद ठग ने न तो फोन उठाया और न ही फर्नीचर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed