फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud of Lakhs in the Name of Online Investment

Mathura News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Lakhs in the Name of Online Investment
वृंदावन। एक युवक के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सौंख निवासी चंद्रवीर सिंह ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उन्हें घर बैठे मुनाफा कमाने और सुरक्षित निवेश का झांसा दिया। भरोसा जीतने के लिए ठगों ने फर्जी दस्तावेज और मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट भी साझा किए।
विज्ञापन

ठगों के बहकावे में आकर पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कर दी। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो जालसाजों ने टैक्स और विड्रॉल फीस जैसे झूठे बहाने बनाकर और पैसों की मांग शुरू कर दी। अंत में आरोपियों ने पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed