फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud is happening in the name of Bihariji

Mathura News: बिहारीजी के नाम पर हो रही ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud is happening in the name of Bihariji
वृंदावन। होली के अवसर पर बिहारीजी के नाम का सहारा लेकर ठग भक्तों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल में ऐसे ही कुछ मामले आए हैं जिनमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर की प्रसादी, गुलाल, बांसुरी और फूलमाला भेजने का लालच देकर भक्त लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी रजत फौजदार को एक कॉल आया। जिसमें कहा गया कि वे श्री बांके बिहारी जी के अनन्य भक्त हैं और होली के अवसर पर उन्हें मंदिर से विशेष प्रसादी गुलाल भेजा जाएगा। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए बताए गए नंबर पर 2100 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली की करुणा सिंह को 4 मार्च को एक संदेश मिला जिसमें बताया गया कि होली पर बांके बिहारी जी की प्रसादी गुलाल और बांसुरी विशेष रूप से भेजी जा रही है। कुछ ही देर बाद उन्हें एक कॉल आया जिसमें ठग ने खुद को वृंदावन से बताया और यह प्रसाद प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये की मांग की। श्रद्धा में आकर करुणा ने तुरंत भुगतान कर दिया। 5 मार्च को जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। उन्होंने इस घटना को प्रभु की इच्छा मानकर पहले तो शिकायत नहीं की। बाद में परिचितों ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी, तो उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी ही बचाव : एसपी सिटी
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ठगों से सावधानी ही आपको बचा सकती है। हर मौके पर ठग सक्रिय हो जाते हैं। किसी पर भी आंखों को बंद करके विश्वास न करें। बिहारीजी के नाम का सहारा लेकर ठगी कर रहे हैं तो आप उनकी बातों में न आएं। किसी को रकम ट्रांसफर न करें।






विशेषज्ञों का सुझाव

संदिग्ध कॉल से बचें : किसी भी अनजान व्यक्ति से आए फोन या मैसेज पर तुरंत विश्वास न करें।

पुष्टि करें: अगर कोई मंदिर या धार्मिक स्थान से जुड़ी वस्तु भेजने की बात करे, तो पहले उसकी सत्यता जांचें।

सतर्क रहें: ऑनलाइन भुगतान करने से पहले सावधानी बरतें और किसी अनजान क्यूआर कोड या लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed