{"_id":"58e259374f1c1b4a3e5b528b","slug":"fraud-in-the-construction-of-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण घोटाले में लीपापोती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण घोटाले में लीपापोती की तैयारी
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा ब्लाक के गांव जचौंदा में ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में किए गए घोटाले में जांच के बाद रिकवरी के आदेश भी हो चुके हैं, अब अधिकारी मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। इस मामले में जांच के बाद अब फिर से जांच कराई जा रही है।
गांव जचौंदा की प्रधान लीलावती ने गांव में 57 शौचालय निर्माण कराने की रिपोर्ट डीपीआरओ को दी थी। गांव के मोहन श्याम की शिकायत पर सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी से जांच कराई तो उसमें 28 शौचालय ही बने मिले। इस पर डीएम नितिन बंसल ने ग्राम प्रधान से 1,31,950 रुपये की रिकवरी के आदेश दिए।
अब इंटरलॉकिंग सड़क और अन्य विकास कार्यों की जांच कराने की कहकर रिकवरी के मामले को अधिकारी लटका रहे हैं। इस मामले में ग्राम्य विकास अभिकरण के जेई से कराई गई जांच में स्पष्ट जांच रिपोर्ट नहीं दी गई है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जांच करने वाले जेई से स्पष्ट जांच रिपोर्ट देने को लिखा है।