फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud cases are increasing in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में बढ़ रहे ठगी के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud cases are increasing in Vrindavan
वृंदावन। ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। 2 दिन में पांच एफआईआर दर्ज होने से साबित हो रहा है कि अब ठगों से सावधानी ही आपको बचा सकती है।
विज्ञापन


होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको के प्रबंधक मयंक पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा होटल की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल कर एक फर्जी वेबसाइट बनाई। इस के माध्यम से सर्च इंजन पर प्रचार कर रूम बुकिंग की जा रही है। लाखों रुपये की ठगी कर ली गई है। दूसरी ओर, अर्पित टंडन निवासी बिहारीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ 7 नवंबर को साइबर अपराध हुआ था।


अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पंजाब नेशनल बैंक के खाते से चार लाख 66 हजार 560 रुपये उड़ा लिए। इसी प्रकार एक अन्य मामला रोहतक धर्मशाला, निम्बार्क बाग निवासी प्रियंका दुबे के साथ हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगों ने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया। महिला ने भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed