फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four players, including Muskeen and Mohit, selected for divisional trials

Mathura News: मुस्कीन, मोहित समेत चार खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four players, including Muskeen and Mohit, selected for divisional trials
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग और कबड्डी टीम के लिए ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बॉक्सिंग में पांच और कबड्डी में चार खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष बॉक्सिंग ट्रायल में मुस्कीन, नितिन माथुर, पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंस वर्मा और आकाश गावर ने बाजी मारी। सभी चयनित खिलाड़ी मंगलवार दोपहर दो बजे से आगरा में होने वाले मंडलीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहीं जिला स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी ट्रायल में मोहित, तुषार, कन्हैया चौधरी और होशियार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडलीय टीम के ट्रायल में जगह बनाई। इन खिलाड़ियों का मंगलवार को आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम के लिए चयन ट्रायल होगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed