फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four people died in road accident in mathura who going to played holi

मथुरा में भीषण हादसा: कार ने मारी टक्कर... तीन की मौत; एक ही गांव के युवक होली खेलने निकले थे; घरों में कोहराम

Mon, 25 Mar 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 06:45 PM IST
सार

मथुरा में भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। एक ही गांव के युवक होली खेलने निकले थे। घटना से घरों में कोहराम मच गया। उसी स्थान पर एक अन्य युवक की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
four people died in road accident in mathura who going to played holi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को होली के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हादसा जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा राधाकुंड रोड पर हुआ। यहां मघेरे स्थित हनुमान मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव को निवासी थे। वह गांव से होली खेलने के लिए निकले थे। मौत की खबर सुनकर घरों में चीख पुकार मच गई। पर्व का हर्षोल्लास मातम में बदल गया। इस स्थान पर झांसी निवासी एक व्यक्ति की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया थाना क्षेत्र के तोष गांव निवासी हेमंत (25 वर्ष) पुत्र बिरजा ठाकुर, हुकुम सिंह (36 वर्ष) पुत्र मेघश्याम ठाकुर व महेश (25 वर्ष) पुत्र बल्लभ पंडित एक ही बाइक पर होली खेलने के लिए निकले थे। शाम करीब चार बजे हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार लोग घायल हो गए। इसके अलावा झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के गांधीगंज निवासी चंद्रभान कुशवाह (46 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद की भी वहीं पर एक हादसे में मौत हो गई। चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed